मांकड़ी में मंगलवार दिनांक 31/03/2026पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान के अंतर्गत एक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों—विशेष रूप से एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सेवक राम नेताम तथा विशिष्ट अतिथि दीपेश अरोरा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास को ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र विकास का आधार माना। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं और समाज के सभी वर्गों से इस महाअभियान से जुड़कर सेवा, समरसता और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष अशोक संजू ग्वाल महामंत्री ललित पोयम युवा मोर्चा अध्यक्ष निर्माण कश्यप अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नाग किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र नाग अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष पन्नालाल नेता जिला प्रवक्ता चंदन साहू अन्य पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अनंत जैन किसान मोर्चा महामंत्री विष्णु पांडे मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर मांकड़ी मंडल के जिला सदस्य जनपद सदस्य शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष सचिव BLOकार्यकर्ता, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने का संकल्प लिया।
Post a Comment