सुकमा -स्वामी आत्मानंद विद्यालय, कोंटा में आज हैदराबाद से आए मोटिवेशनल स्पीकर तथा नृत्य एवं संगीत के उत्कृष्ट कलाकार वेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
वेक्टर ने गीत, संगीत और नृत्य की बारीकियों को सरल तरीके से समझाते हुए विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति प्रेरित किया और एक प्रभावशाली मोटिवेशनल स्पीच दी।
इस दौरान बच्चे उनके साथ कुछ समय के लिए पूरी तरह जुड़ गए और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने श्री वेक्टर की शानदार प्रस्तुति के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
देखें वीडियो
Post a Comment