सुकमा - तेज गर्मी और उमस से परेशान कोंटा नगरवासियों को गुरुवार को बड़ी राहत मिली, जब अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता था।बढ़ते तापमान से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही थी और घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया था।
अचानक आसमान में घने बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होते ही वातावरण ठंडा और सुहावना हो गया।
बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।ठंडी हवाओं के चलते बाजारों और सड़कों पर कुछ समय के लिए हलचल कम हो गई।वहीं कई लोग घरों और दुकानों के बाहर खड़े होकर बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए।
अचानक बदले मौसम ने न सिर्फ गर्मी से राहत दी,बल्कि पूरे नगर के माहौल को भी तरोताजा कर दिया।
देखे वीडियो
Post a Comment