सुकमा - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर येटापका में स्थित 212वीं वाहिनी मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत कमांडेंट श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, श्री सुमित सहगल मुख्य चिकित्सा अधिकारी(एस.जी/कमाण्डेंट), श्री दिनेश कुमार (द्वि0कमा0अधिकारी), श्री अजय प्रताप सिंह (उप0कमा), श्री राकेश लाम्बा (सहा0कमा0), और वाहिनी के अन्य अधिकारियों व जवानों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर की गई।
कमांडेंट महोदय ने क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली और जवानों को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संबोधन के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ बल की सफलताओं का जिक्र किया गया ।
इस अवसर पर वाहिनी के विभिन्न कैंपों (किस्ताराम, गोलापल्ली तथा पामेड़ एक्सिस में तैनात) के जवानों ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं शाम को बटालियन मुख्यालय व सभी समवायों में जवानों के बीच 'बड़ा खाना' (सामूहिक भोज) आयोजित किया गया।
Post a Comment