खबर बाज न्यूज़

सांकरा के नंदी चौक में नंदी महाराज जी की श्रद्धा भक्ति के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

धमतरी - तहसील नगरी के ग्राम सांकरा में नंदी भगवान महाराज की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ।बता दे नंदी चौक की आन बान और शान महादेव जी की सवारी नंदी महाराज की नवीन प्रतिमा की स्थापना सांकरा के नंदी चौक में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत पुनः किया गया है।
भक्तगणों के द्वारा हर हर महादेव और हर हर नंदी के जयकारे से पूरा पूजन पंडाल भक्तिमय हो गया।नंदी महाराज जी के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नंदी चौक पर पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा कलश यात्रा निकाला गया और शिवलिंग स्थापना रामायण कथा एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।नंदी जी के प्राण प्रतिष्ठा में ग्राम सांकरा के ग्रामीण व आसपास के ग्रामों से भी श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे।

नंदी महाराज जी की प्राणप्रतिष्ठा पूजन के बाद पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी भंडारा आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद का आनंद लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post