खबर बाज न्यूज़

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश,नवागांव के मोती वस्त्रालय में हुई चोरी का खुलासा

धमतरी पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया है। प्रार्थी सोहन लाल पाल (उम्र 65 वर्ष) निवासी ग्राम पटेवा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर द्वार 13 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम नवागांव शास० स्कूल के सामने मोती वस्त्रालय नाम के प्रार्थी के कपड़ा दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में शटर उठाकर चोरी की गई है।चोरों द्वारा दुकान से लगभग 1 लाख 37 हजार रूपये के कपड़े एवं नगदी चोरी कर ली गई थी, जिसमें साड़ियां, कपड़े, बैग एवं अन्य सामग्री शामिल थी।

धमतरी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू किया गया।घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और साइबर टीम की सहायता से संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो पिकअप (RJ 20 GC 0653) की पहचान की गई।
गाड़ी मालिक के मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग के आधार पर टीम को मध्यप्रदेश में लोकेशन मिलने पर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई।
पुलिस टीम द्वारा आष्टा, जिला सीहोर (म.प्र.) में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को पकड़ा, जिसमें तीन आरोपी सवार पाए गए।पूछताछ में आरोपियों ने छत्तीसगढ़ में चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपीगण विकम बागडी पिता बालमुकुंद उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बाछीहेरा थाना कनवास जिला कोटा (राजस्थान), बबलु बागड़ी पिता बाबुलाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम अंता थाना अंता जिला बारां (राजस्थान), रोहित बागडी पिता पप्पूलाल बागडी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम तलवाड़ा पुलिस लाईन के पास मोग्या बस्ती थाना बारां जिला बारां (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके पास से चोरी किए गए कपड़ों से भरी 06 बोरी घटना में उपयोग पिकअप वाहन लोहे का सब्बल एवं बबूल लकड़ी का कुंदा (शटर तोड़ने में उपयोग) साथ ही आरोपियों द्वारा चोरी की गई कुछ साड़ियां बरामद कर लिया गया है।वही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

चोरी अपराध का तरीका- (Modus Operandi)
आरोपियों द्वारा पूर्व में दुकान की रेकी की गई थी।रात्रि में लोहे के सब्बल एवं लकड़ी के कुंदे की सहायता से शटर को उठाकर अंदर प्रवेश किया गया और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
चोरी का सामान प्लास्टिक की बोरियों में भरकर पिकअप वाहन से मध्यप्रदेश की ओर भाग गए थे।
देखें वीडियो




Post a Comment

Previous Post Next Post