खबर बाज न्यूज़

वनवासी’ शब्द के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

दंतेवाड़ा - दंतेवाड़ा में कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित “वनवासी” शब्द के इस्तेमाल के विरोध में प्रदर्शन किया।

जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष शंकर कुंजाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के सामने जमकर नारेबाजी की। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आदिवासी समाज को “वनवासी” कहना उनकी पहचान और अधिकारों का अपमान है। 
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमा-झटकी की स्थिति भी बनी रही। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post