खबरबाज न्यूज
दुर्ग - महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय दुकान में अपनी सहेलियों के साथ बैठी युवती से आरोपी ने गलत नीयत से छेड़छाड़ की और फरार हो गया। पीड़िता ने 1 अगस्त को स्मृतिनगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही चौकी स्मृतिनगर और थाना सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 1104/2026 धारा 74 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना स्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
आरोपी हेमंत क्षत्रिय, 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, गणेश मंच के पास, उड़िया मोहल्ला, मॉडल टाउन* को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश सभी थाना-चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि छेड़छाड़ या अभद्रता की सूचना तुरंत दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
---
#DurgPolice #WomenSafety #KhabarbazNews
Post a Comment