खबर बाज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती


छत्तीसगढ़ के जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे में उनके पैर और कमर में चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, श्री किरण देव अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान ललितपुर के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन एवं राहत दल मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है तथा सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post