खबर बाज न्यूज़

कर्राघाटी में तेंदुए के हमले से 2 घायल, रेस्क्यू के दौरान मृत मिला तेंदुआ

खबरबाज न्यूज
धमतरी, 1 अगस्त 2026
नगरी विकासखंड के अंतर्गत बिरगुडी रेंज के कक्ष क्रमांक 464 ग्राम कर्राघाटी में तेंदुए के हमले से दहशत का माहौल है। शनिवार तड़के करीब 2 बजे तेंदुए ने घर में घुसकर 2 ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

घायलों में धरम नेताम पिता बहादुर सिंह और गांधी राम पिता फागुराम शामिल हैं। दोनों का शासकीय चिकित्सालय नगरी में इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति अभी ठीक है। वन विभाग की ओर से घायल धरम नेताम को 5000 रुपये और गांधी राम को 1000 रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू की। रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ अंजोर सिंह नेताम पिता राजा राम के घर में मृत अवस्था में पाया गया।

घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम गांव में गश्त कर रही है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें, घरों से बाहर न निकलें और बच्चों को अकेले न छोड़ें।

Post a Comment

Previous Post Next Post