खबर बाज न्यूज़

धमतरी में अब तक की सबसे बड़ी अवैध शराब जब्ती, 53 पेटी शराब के साथ 2 गिरफ्तार,धमतरी पुलिस ने 458 लीटर शराब पकड़ी, कीमत 2.23 लाख रुपये

धमतरी, 25 जुलाई 2026
धमतरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना अर्जुनी पुलिस ने 53 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अर्जुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राम धौराभाठा में दबिश दी। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी
1. खिलानंद साहू उर्फ गोलू पिता ईश्वर साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना अर्जुनी
2. कमलेश साहू पिता कोमल साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना अर्जुनी

जप्त शराब का विवरण
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 53 पेटी अवैध शराब जब्त की है। इसमें शामिल हैं:
- देशी प्लेन शराब ‘शोले’: 40 पेटी, 1920 पौवा, 345.600 लीटर
- देशी मसाला शराब ‘शोले’: 05 पेटी, 240 पौवा, 43.200 लीटर  
- जम्मू व्हिस्की: 08 पेटी, 384 पौवा, 69.120 लीटर
इस प्रकार कुल 2544 पौवा, लगभग 458 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 2,23,680 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एसपी श्रीमती भावना पांडेय ने बताया कि मामले में अवैध शराब की सप्लाई चेन, परिवहन, भंडारण एवं वितरण से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post