रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव
धमतरी - नगरी से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नगरी के बूढ़ाराव मंदिर प्रांगण में एक युवक की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है।
जानकारी के अनुसार जब बूढ़ाराव मंदिर कुछ श्रद्धालु पहुंचे हुए थे तब उनकी नजर युवक की लाश पर पड़ी।
युवक काम नानू साहू उम्र लगभग 37 पिता प्रेमसुख साहू निवासी बूढ़ाराव पारा वार्ड 8 का बताया जा रहा है,जो बस ड्राइवरी का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया ।
तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की।
Post a Comment