खबर बाज न्यूज़

विकासखंड मकड़ी में आज विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भव्य उद्घाटन


जिले की विधायिका लता उसेंडी द्वारा 15 नवंबर 2025 को विभिन्न परियोजनाओं का भव्य रूप से उद्घाटन किया गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न इस कार्यक्रम में शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत हुई।

आज उद्घाटित प्रमुख विकास कार्य

1. पंचायत – छिनारी | समय – दोपहर 1:00 बजे
 मद – PWD
कार्य – हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण
अनुमानित लागत – ₹121.16 लाख
ग्रामीणों ने बताया कि इस स्कूल भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

2. पंचायत – तमरावंड , समय – 3:00 बजे
मद – PWD
कार्य – हाई स्कूल भवन निर्माण
अनुमानित लागत – ₹75.23 लाख
विधायक ने कहा कि यह भवन ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा देगा।

3. पंचायत – मकड़ी | समय – 4:00 बजे
मद – PWD
कार्य – मकड़ी से जाकर पारा तक पुल–पुलिया सहित सड़क निर्माण (लंबाई 1 किमी)
अनुमानित लागत – ₹118.08 लाख
इस सड़क निर्माण से आवागमन सुचारू होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

4. पंचायत – मकड़ी | समय – 4:00 बजे
मद – महतारी सदन
कार्य – महतारी सदन भवन निर्माण
अनुमानित लागत – ₹30.00 लाख
महिलाओं के लिए यह भवन विशेष लाभकारी साबित होगा।

5. पंचायत – कांटागांव | समय – 5:00 बजे
मद – PWD
कार्य – हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण
अनुमानित लागत – ₹121.16 लाख
स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा इलाके के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी
विधायक का संबोधन

लता उसेंडी ने कहा कि विकासखंड मकड़ी में शिक्षा और सड़क सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र के हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचे।
उद्घाटन समारोहों के सफल आयोजन के बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन में माकड़ी सरपंच रुक्मणी पोयम, जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयम, जिला सदस्य भगवती नेताम, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मकड़ी बैसाखू कोर्राम जनपद सदस्य वीरेंद्र प्रधान, जनपद सदस्य हीरापुर,मंडल अध्यक्ष संजू ग्वाल , जिला उपाध्यक्ष भाजपा बाल कुवर प्रधान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनिल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच संघ अध्यक्ष लछिंदर मरकामप्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा चंदन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र नाग, भाजपा मंडल महामंत्री ललित पोयम, जिला अध्यक्ष अजजा संजू पोयम,जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मनोज साहू, उप सरपंच ग्राम पंचायत मकड़ी शंकर बघेल, ग्राम के गायता संत लाल पोयम, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोशन सेन, युवा मोर्चा महामंत्री विष्णु पांडे, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रवती पोयम, शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश नेताम, जनपद सदस्य मेष लाल पोयम, लक्ष्मी पोयम, सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post