खबर बाज न्यूज़

ई-रिक्शा में होकर सवार महिला चोर उड़ा लेते थे हजारों रुपए,धमतरी पुलिस ने आखिर कर ही लिया गिरफ्तार

धमतरी पुलिस ने तीन महिलाओं को ई-रिक्शा में एक महिला से नकदी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।बता दे सरिता त्रिपाठी साकिन मराठापारा धमतरी जो अपनी बच्ची के साथ  अपने बैग में 20 हजार रूपये नगद राशि लेकर गणेश चौक धमतरी से ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थीं।इसी दौरान रामबाग के पास तीन अज्ञात महिलाओं द्वारा उसी ई-रिक्शा को रोककर ई-रिक्शा में बैठकर सवार किया और विद्यावासिनी मंदिर के पास उतर गईं।
इसके बाद जब प्रार्थिया कारगिल चौक के पास उतरकर ई-रिक्शा चालक को किराया देने लगीं, तब उन्होंने बैग देखा तो उसमें रखी 20 हजार रूपये गायब था।अज्ञात तीनों महिलाओं पर शंका करते हुए थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पातासाजी करने पर विंध्यवासिनी मंदिर के पास तीनों संदिग्ध महिलाएँ घूमते मिलीं, जिन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।आरोपियों की पहचान प्रिया इंचुरकर, रंजू सेंडे और संगीता पाथरे के रूप में हुई है, जो सभी महाराष्ट्र की निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से आठ हजार छः सौ अस्सी रुपये की नकद राशि बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

देखें वीडियो


Post a Comment

Previous Post Next Post