दंतेवाड़ा जिले में विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता की। कांग्रेस ने चुनाव आयोग, राज्य निर्वाचन और जिला निर्वाचन कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष सलीम रज़ा उस्मानी ने कहा कि बचेली और गीदम में 46 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रारूप-7 जमा किया गया। गीदम में 27 और बचेली में 19 मतदाताओं के नाम हटाने का मामला सामने आया है।
कांग्रेस का आरोप है कि यह प्रक्रिया बीजेपी के इशारे पर की जा रही है। प्रारूप-7 में आवेदकों के नाम, मोबाइल नंबर और ईपिक नंबर आपस में मेल नहीं खाते। कई मोबाइल नंबर अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं और ईपिक नंबर सर्च में नहीं मिल रहे। दावा-आपत्ति की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी नाम हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मां, गीदम की निर्वाचित पार्षद और पीसीसी संयुक्त महामंत्री का नाम भी हटाने का आवेदन किया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Post a Comment