धमतरी/धर्मेन्द्र यादव - सुप्रसिद्ध सिहावा स्थित ऐतिहासिक तीर्थ स्थल श्री कर्णेश्वर महादेव धाम मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद दिखाई पड़ी। पंच दिवसीय मेला महोत्सव से सिहावा पुलिस ने लगभग 500 किलोग्राम के चार सौ से अधिक कड़े के साथ व धारदार हथियारों को असामाजिक तत्वों गुंडे बदमाशों से जप्त कर कार्यवाही किया है।
शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिहावा पुलिस टीम मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर बारीकी से जायजा लेते,मेला में पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी दिया गया।
सिहावा विधानसभा क्षेत्र में सिंघम के नाम से कहलाए जाने वाले सिहावा थाना प्रभारी शरद ताम्रकर ने बताया
सुरक्षा की दृष्टिकोण से सतर्कता बरतने के लिए कर्णेश्वर धाम पुन्नी मेला महोत्सव में सिहावा थाना पुलिस की 30 बल तैनात किया था क्योंकि पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।वही महिला श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग से पुलिस बल तैनात किए गए थे।
देखें वीडियो
Post a Comment