खबर बाज न्यूज़

ओडिसा सीमा पर माओवादियों द्वारा डंपिंग कर रखे मौत के सामानों को किया बरामद

गरियाबंद में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में वापस लौटे माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के ओडिसा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला गरियाबंद के ओडिसा राज्य से लगे पहाडी श्रृंखलाओ में विभिन्न स्थानों पर आटोमेटिक हथियार एवं टेक्निकल टीम के वेपन वर्कशॉप के उपकरण सहित भारी मात्रा में अन्य डंपिंग सामाग्रियों को बरामद किया गया है। डम्प के स्थानों को चिन्हित कर जिला मुख्यालय गरियाबंद से जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम को रवाना किया गया था। लगातार 36 घण्टे चले सर्च अभियान के बाद ई-30 टीम ने 06 अलग-अलग स्थानों से माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गये 02 नग इंसास, 01 नग 303, 01 नग देशी कट्टा, 01 नग सुरका (देशी बीजीएल लांचर), 02 नग 12 बोर, 02 सिंगल शॉट हथियार, 127 नग जिंदा राउण्ड, 08 नग मैग्जीन, 22 नग बीजीएल सेल, 01 बण्डल इलेक्ट्रिक वॉयर तथा टेक्निल टीम के वेपन वर्कशॉप के विभिन्न उपकरणों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

बता दें माओवादियों की टेक्निकल टीम उनके शीर्ष नेतृत्व के सीधे निगरानी में आईईडी तथा विभिन्न देशी हथियारों के निर्माण सहित आटोमेटिक हथियारों के मरम्मत का कार्य संपादित करती थी। जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा विगत् डेढ वर्ष से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान ‘‘आपरेशन विराट’’ के तहत 26 जनवरी 2026 के पूर्व गरियाबंद क्षेत्र में सक्रिय धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सम्पूर्ण सूचीबद्व माओवादियों को आत्मसमर्पण/निष्क्रिय करने में सफलता प्राप्त हुई थी। इसके पश्चात् माओवादियों के इस डम्प की बरामदगी के साथ क्षेत्र में माओवादी हिंसा की संभावना को ई-30 द्वारा लगभग शून्य कर दिया गया है। 

जिला गरियाबंद अंतर्गत पुलिस द्वारा वर्ष 2025-26 में नक्सलियों से जप्त हथियारों की जानकारी-
कुल हथियार कुल बरामद कारतूस कुल मैग्जीन
     57 300 21
कुल बरामद 57 हथियारां में से ग्रेडेड ऑटोमेटिक हथियार- 28 तथा अन्य हथियार- 29

जिला गरियाबंद अंतर्गत पुलिस द्वारा वर्ष 2025-26 में जप्त विस्फोटक सामग्रियों की जानकारी-
01. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 240
02. नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 17
03. आईईडी बम 07
04. कार्डेक्स वॉयर लगभग 100 मीटर

देखे वीडियो



Post a Comment

Previous Post Next Post