उदंती सीतानदी अभ्यारण में आखिरकार फिर से बाघ की वापसी हुई है।
बता दें वन अमला को जनवरी 2026 में अभ्यारण में गश्त के दौरान बाघ के मल व ताजे पैरों के निशान मिले हैं।
उदंती सीतानदी अभ्यारण के जिला वन मंडल अधिकारी(डीएफओ) वरुण जैन ने इसकी पुष्टि कर दी है।
वन अमला द्वारा ग्रामीणों से सतर्क रहने की लगातार अपील की जा रही हैं।
वन अमला द्वारा लगातार रिजर्व क्षेत्र में नजर बनाई हुई है जिससे बाघ के भ्रमण क्षेत्र की पूरी निगरानी कर सके।
Post a Comment