खबर बाज न्यूज़

साधारण परिवार से निकलकर भी असाधारण मुकाम हासिल,केंद्रीय रिजर्व पुलिस में हुआ गोपी किशन निषाद का चयन



गोपी किशन निषाद पिता केदारनाथ निषाद निवासी वार्ड क्रमांक 7 नगर पंचायत नगरी के चयन से न केवल नगरी नगर, पूरा निषाद समाज एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित हुआ है। निषाद परिवार से ताल्लुक रखने वाले गोपी किशन निषाद ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि साधारण परिवार से निकलकर भी असाधारण मुकाम हासिल किया जा सकता है।

इस उपलब्धि पर नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा वार्ड पार्षद चेलेश्वरी साहू लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्वनी निषाद ने गोपी किशन निषाद को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि
“गोपी किशन निषाद ने नगरी नगर और निषाद समाज का नाम रोशन किया है। ऐसे युवा देश की सेवा कर समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निषाद को CRPF में नियुक्ति के बाद एक वर्ष का प्रशिक्षण राजस्थान राज्य में दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात वे देश की आंतरिक सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 निषाद की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है। पूरा नगरी नगर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post