नगरी - ग्राम पंचायत कल्लेमेटा में सुखराम नागे महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक का वास्तविक अर्थ स्वयं की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि आज एनएसएस के विद्यार्थी स्कूल एवं कॉलेजों से निकलकर समाज में स्वच्छता, जल संरक्षण एवं अनुशासन का संदेश दे रहे हैं। जब हमारे बच्चे हमें जिम्मेदारी और स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं, तो समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वयंसेवक की भावना के साथ आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष एवं वन सभापति जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, नगरी जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा महेंद्र नेताम, सभापति एवं जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई,पुष्पा देवी मंडावी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव, जनभागीदारी सदस्य एवं अधिवक्ता तुलसी साहू, सरपंच रूपेंद्र मरकाम, ग्राम पटेल सियाराम पटेल, मितानिन यशोदा मंडावी, महाविद्यालय के प्राचार्य अश्वनी ध्रुव, कार्यक्रम प्रभारी आर. आर. मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Post a Comment