कोंडागांव/माकड़ी - देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का श्रवण कार्यक्रम आत्मानंद स्कूल मंडल माकड़ी में सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बजट के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को केंद्र में रखा गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भरता को मार्गदर्शक मानते हुए सरकार ने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत किया है, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की है तथा आवश्यक आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सरकार की प्रत्येक योजना और कार्य का सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।
कार्यक्रम में प्रदेश तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजू ग्वाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र नाग, महामंत्री ललित पोयाम, रमेश नेताम, मनोज साहू, फरसू नेताम, कृष्णा साहू, अर्जुन साहू, प्यारे लाल साहू, मंगतू यादव, कमलेश हिक्मी, मेसलाल पोयम, दिनेश कश्यप सहित वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी बंधु एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने बजट को देश के सर्वांगीण विकास, किसानों, युवाओं, व्यापारियों एवं मध्यम वर्ग के हित में बताया और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विज़न की सराहना की।
Post a Comment