खबर बाज न्यूज़

किसान संघर्ष समिति जोन बेलरबाहरा द्वारा क्षेत्र की समस्यों का निराकरण हेतू तुमड़ीबहार पुल के पास चक्का जाम

बिग ब्रेकिंग
नगरी - किसान संघर्ष समिति जोन बेलरबाहरा द्वारा क्षेत्र की समस्यों का निराकरण हेतू तुमड़ीबहार पुल के पास ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम कर दिया गया है।जिसके कारण धरना स्थल के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।बता दें ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं पर अभी तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।कुछ समय पहले ही ग्रामीणों ने नगरी एसडीएम कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्श किया था और मांगे पूरी नहीं होने पर चक्का जाम करने का अल्टीमेटम भी दिया था।

ग्रामीणों की मुख्य समस्या
1. राज्य सरकार के घोषणा के अनुसार धान प्रति एकड़ 21 क्वि. किया जावे, हमारे विकासखंड नगरी पांचवीं अनुसूची क्षेत्र होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा अपनी मनमानी करते हुए घर में जाकर रकबा समर्पण, घर घर में जाकर पूछ ताछ बंद करें, सभी किसानों की धान खरीदी निर्धारित समय के भीतर करना होगा।

2. हाई स्कूल तुमडी बहार को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन करने हेतू।

3. उप स्वास्थ्य केंद्र बेलरबाहरा में ANM, RHO पदस्थ करने बाबत।

4. ग्राम पंचायत ठेंनही, ग्राम पंचायत बेलरबाहरा, ग्राम पंचायत नवागांव (सां) के ग्राम बेलरबाहरा, बासीन, अर्जुनी, तुमडीबाहर, गाताभरी, दौड़ पंडरी पानी, छोटेगोबरा घोरागांव, गहनसियार, नवागांव, भीरागांव, तक सॉढूर डेम से नाहर नाली का विस्तार करने बाबत।

5. बोईरगांव, लीलांज तक विद्युतीकरण (बिजली) सह पक्की सड़क निर्माण कार्य करवाने बाबत।

6. थाना मेचका से सोंदूर डेम जीरो होते हुए बेलरबाहरा उपस्वास्थ्य केंद्र तक पक्की सड़क निर्माण कार्य बाबत।

7. दौड़ नाला में स्वीकृत रपटा निर्माण कार्य को तत्काल शुरू करनवाने बाबत ।

8. मेनरोड से अर्जुनी मुख्यबस्ती तक पक्की सड़क (मिट्टी मुरूम) सह पुलिया निर्माण कार्य 2 कि.मी. स्वीकृत करने बाबत ।

9. पक्की सड़क
1. अर्सीकन्हार से अर्जुनी तक सड़क मरम्मत कार्य PWD 5 किमी. । 2. गाताभरी से दौड़ पंडरीपानी तक 4 किमी। 
3. गहनासियार से भीरागांव तक 5 किमी। 

10. पुलिस विभाग, एन.ए. आई विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों को प्रताडित करना, घर में घुस कर छापे मारी करना और नक्सली सहयोगी के रूप में दर्ज केस को खारिज कर दर्ज केस को खत्म करने बाबत्।
देखें वीडियो 


Post a Comment

Previous Post Next Post