खबर बाज न्यूज़

जमीन विवाद को लेकर प्राण घातक हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार,भेजे गए जेल


थाना केशकाल के ग्राम गारका प्रदीप सिन्हा अपने घर बाडी में मजदूर लगाकर फेसिंग के लिए तार खुटा लगा रहे थे उसी समय गांव के पडोस के रहने वाले सुन्दर लाल सिन्हा, किशुन सिन्हा द्वारा जमीन में फेसिंग के लिए तार खुटा लगाने को लेकर अश्लील गन्दी गन्दी गाली गलौच कर प्रदीप सिन्हा के दोनो पैर को जमकर पकड कर लोहे के सब्बल से सिर में प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया। जिससे प्रार्थिया की पति प्रदीप सिन्हा को सिर में चोट लगकर घायल होने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल लेवजय गया और जहां उसकी बेहत्तर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया था। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

थाना केशकाल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर विवेचना के दौरान आरोपीगण सुन्दर लाल सिंहा पिता स्व. कचरू राम सिन्हा जाति कलार उम्र 60 वर्ष, एवं किशून सिंहा पिता स्व. कचरू राम सिन्हा उम्र 58 वर्ष दोनों निवासी गारका थाना केशकाल जिला कोण्डागाव को तलब कर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करनए पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल, उपनिरीक्षक कंवल सिंह शोरी, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत देवांगन, प्रधान आरक्षक संजय बिसेन, ईश्वर नेताम, मप्रआर. माधुरी रावटे, आरक्षक लिलेश्वर ध्रुव, जितेन्द्र माहला, अमित मण्डावी, अरूण यादव, का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post