धमतरी/नगरी - नगरी से बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा से मैनपुर जाने जाने वाली मेन रोड पर करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर सोंढूंर केनाल से लगे पुल की मोड़ पर दर्दनाक हादसा हुआ है।
हादसे में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया है जहां बता दें सांकरा से मैनपुर जाने वाले इस मैन रोड सड़क के दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से सवार युवक की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक यह घटना आज शाम लगभभ 6 से 7 बजे के बीच की है।
पतासजी करने पर यह जानकारी मिली है ट्रैक्टर लेकर मैनपुर समान लोड कर जा रहे थे।सिहावा पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची जिसके बाद आगे की कार्यवाही में जुट गई।मृतक के शव को नगरी सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही घायलों का इलाज नगरी सिविल अस्पताल में जारी है।
देखे वीडियो
Post a Comment