मानवता की सेवा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति (रासेयो) की सक्रिय सदस्य खिरेन्द्र देवांगन ने आज अपना प्रथम रक्तदान कर एक जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने में अहम भूमिका निभाई। यह रक्तदान जिला हॉस्पिटल कोण्डागांव में संपन्न हुआ, जहाँ रक्त मरीज ललिता चौहान के उपचार हेतु उपयोग में लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खिरेन्द्र देवांगन का रक्त समूह AB+ है। यह सेवा कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) जिला कोण्डागांव के अंतर्गत संचालित समिति द्वारा किया गया, जो समाज में निस्वार्थ सेवा और रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता का कार्य कर रही है। समिति के संस्थापक श्री शशिभूषण कन्नौजे के कुशल मार्गदर्शन में यह मानवीय पहल सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि खिरेन्द्र देवांगन का यह पहला रक्तदान न केवल एक मरीज के लिए जीवनरक्षक सिद्ध हुआ, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इस अवसर पर स्वयंसेवक महेश नेताम, प्रतिमा एवं साहिल उपस्थित रहे और उन्होंने रक्तदाता का उत्साहवर्धन किया।
वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति ने खिरेन्द्र देवांगन के इस नेक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समिति ने युवाओं से आगे आकर रक्तदान जैसे महादान में सहभागी बनने की अपील भी की।
Post a Comment