11 से 16 फरवरी तक आयोजन, प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन......
माता मावली मेला का 600 वर्ष पुराना है इतिहास....
नारायणपुर का ऐतिहासिक माता मावली मेला 11 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। माता मावली मेला का अपना 600 वर्ष पुराना इतिहास हैं।नारायणपुर अपनी प्राकृतिक सौंदर्य वन संपदा और जनजातीय संस्कृति के नाम से जाना पहचाना जाता है।
इस मेला के माध्यम से आदिवासी लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ साथ वनों और पहाड़ों के बीच तादात्म स्थापित करते है। देव मान्यता और स्थानीय प्रतीक को ध्यान मे रख कर यहां प्रतिवर्ष ऐतिहासिक माता मावली का मेला का आयोजन आस्था और उल्लास से किया जाता है।
माता मावली मेला अपना 600 वर्ष पुराना इतिहास संजोए हुए है। माता मावली की ढाई परिक्रमा के साथ होती है मेले की शुरुआत, इस दौरान रस्म अदायगी और देवी देवताओं आंगादेव और लाट के साथ परिक्रमा की जाती है। इस परिक्रमा में क्षेत्र की जनता पूरे उत्साह के साथ शामिल होती हैं। साथ ही आयोजित मेला 11 से 16 फरवरी तक प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
Post a Comment