खबर बाज न्यूज़

राधा कृष्ण मंदिर भव्य प्राण प्रतिष्ठा के साथ देश में सेवा देने व उत्कृष्ट कार्य करने वाले का हुआ सम्मान


धमतरी जिला सिहावा क्षेत्र के यादव समाज द्वारा समाज समरसता के साथ तुमडीबहार में राधा कृष्ण मंदिर भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन रखा गया जिसमें यदु कुल के यदुनंदन इष्टदेव श्री राधा कृष्ण जी की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ सामाजिक अधिवेशन सम्मान समारोह में देश में सेवा लगे बंगाल में तैनात जवान अविनाश यादव ,वैधराज, ओमप्रकाश यादव, बी यदु शिक्षिका, कला की क्षेत्र टिया यादव सिहावा, निकिता यादव बेलर गांव शिक्षा के क्षेत्र नोकेश्वर यादव तुमडी बहार, सहित जिला के छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ ।
 जिसमें यादवों की अनूठी परंपराओं के साथ इस आयोजन में पूर्ण श्रद्धा भाव के झूमते नजर आए ,
इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ यादव समाज द्वारा अपनी वेश भूषा राउत नृत्य के साथ शीतला मंदिर से कलश शोभा यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल में पहुंचे, तत्पश्चात विधि विधान से हवन पूजा आरती कर प्रारंभ हुआ,जिसमें हवन पूजा के चलते अतिथियों का आगमन होता गया जिनको बड़े सम्मान पूर्वक पारंपरिक राऊत नृत्यों के साथ मधुर ध्वनी के साथ नाचते झूमते अतिथि जनों का स्वागत अभिनंदन के साथ मंच तक लाया गया, भगवान श्री राधा कृष्ण जी की पूजा पाठ कर क्षेत्र वासियों के प्रति सुख समृद्धि मांग की,तत्पश्चात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक अम्बिका मरकाम जी व शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में परमानंद यादव जी एवं समस्त अतिथि के करकमलों से विधायक निधि से बना यादव भवन का लोकार्पण किया गया, एवं राधा कृष्णा प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर के मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों ने भवन की जायजा लेकर समाज वालों से सार्थक चर्चा की गई, जिस भवन, मंदिर, निर्माण कार्य को देखते हुए समाज की ऐतिहासिक कार्य अंशदान में बटोरे जानकारी प्राप्त होने पर समाज प्रमुख को प्रशंसा समस्त अतिथियों के द्वारा की गई,

 सभी अतिथियों को मंच में सम्मान पूर्वक पारंपरिक गमछा बेच व चन्दन बंधन प्रतीक चिन्ह व गजमाला से अतिथि जनों का स्वागत सम्मान हुआ,
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अम्बिका मरकाम जी सिहावा विधान सभा क्षेत्र, अध्यक्षता के रूप में परमानंद यादव जी शिक्षा मंत्री जी के प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहे ,जो कि वर्तमान में युवा प्रकोष्ठ ठेठवार यादव समाज ( छ. ग.) के युवा अध्यक्ष हैं,अति विशिष्ट अतिथि यादव समाज के भीष्म पितामह रमेश यदु जी प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज (छ.ग़.)पूर्व विधायक पिंकी शिव राज शाह जी , महिला प्र. अध्यक्ष धनमती यादव सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष महेश गोटा जी जनपद पंचायत नगरी, ग़ैदू यादव जी जिला उपाध्यक्ष यादव समाज गरियाबंद, पवन यादव सरपंच संघ अध्यक्ष देव भोग प्रदेश युवा सचिव सर्व यादव समाज छ. ग जनपद सदस्य सिरधन सोम जी,सरपंच ज्योति सोम ग्राम पंचायत ठेनहीं, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, पूर्व सरपंच बिमला धुर्वा ग्राम पंचायत मैचका, सरपंच नरेश मांझी जी सरपंच ग्राम पंचायत बेलरबाहरा, सुदामा यादव जी जिला अध्यक्ष जिला कोसारिया यादव समाज कांकेर, नन्द यादव जी अध्यक्ष सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र, गोवर्धन यादव जी अध्यक्ष यादव समाज सिहावा क्षेत्र अध्यक्ष दीनदयाल यादव जी संतोष यादव जी, दिनेश यादव जिलाध्यक्ष यादव समाज युवा प्रकोष्ठ जिला धमतरी सहित ग्राम पटेल लीला शंकर ध्रुव, क्षेत्र के ग्राम प्रमुख सहित ग्राम पंचायत जन प्रतिनिधि पंच उपसरपंच सभी उपस्थिति रहे।
जिसमें यादव समाज के पदाधिकारी रमेश यदु ,दिनेश यादव ने मांग पत्र पठन कर समाज की आवश्यकताओं को देखते हुए कुछ मांगे विधायक से रखी गई जो भवन के पास शेड निर्माण,शौचालय निर्माण और किचन शेड निर्माण का मांग कि, एवं शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि परमानंद यादव को ध्यान आकर्षित करवाते हुए क्षेत्र की लंबित मांग हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी उन्नयन के संबंध में पठन कर मांग रखा, एवं क्षेत्र की जनप्रतिनिधि ने ज्ञापन सोपा।
जिसमें मुख्य अतिथि विधायक अंबिका मरकाम के द्वारा उद्बोधन के दौरान यादव समाज को भवन लोकार्पण और भव्य राधा कृष्णा प्राण प्रतिष्ठा कि बधाई और शुभकामनाएं दी समाज की एकता सबसे बड़ी शक्ति है, संगठित समाज हर लक्ष्य को सरलता से प्राप्त कर सकती है, उन्होंने सामाजिक एकता और सहभागिता पर फोकस की अंतिम छोर में विशाल भव्य आयोजन होना हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है,
यह सामुदायिक भवन समाज के व्यक्ति उचित स्थान में बैठकर समाज को जोड़ने में एक विशेष योगदान बनेगा ,और समाज की विभिन्न मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया,परमानंद यादव मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में शामिल,इस कार्यक्रम के अध्यक्षता शिक्षा मंत्री जी के प्रतिनिधि परमानंद यादव जी ने विशाल आयोजन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रति समस्त आयोजक यादव बंधुओं को बधाई शुभकामनाएं देते हुए समाज के उत्थान में नवाचार लाने हेतु युवाओं को जोड़ने का यह कार्यक्रम विशेष पहल कि बात कही, यादव समाज के ग्वाल ग्वालिन से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इस योगदान में माताये घर की गृहणी कार्य रहते हुए भी इस पुनीत कार्य में समय देने पर माताओं को नमन करते हुए समाज के प्रति विशेष बातों पर संबोधित किया ,सामाजिक अधिकारों पर आने वाले समय में सभी यादव बंधु संगठित होकर के मिल के पत्थर साबित होगा, जो इस क्षेत्र की मांग के संबंध में यादव समाज की प्रतिनिधिमंडल लगातार संपर्क कर रहे हैं,मंत्री जी के नाम से जो ज्ञापन मिला है ,उन सभी समस्या क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम जी से अवगत कराते हुए कहा मंत्री जी से नया रायपुर में मिलकर ,अवगत कराने में मेरा भरपूर प्रयास रहेगा ,जिस तरह शासन से स्वीकृत राशि से यादव भवन निर्माण के साथ समाज कि सोच अनुरूप के द्वारा एक-एक अंशदान मिलाकर मंदिर निर्माण कर प्राण प्रतिष्ठा भव्य आयोजन कराना एक ऐतिहासिक मिसाल बन गया है ,जो काफी सरहाना है, जिससे यादव समाज के हर व्यक्ति को सीख मिलेगी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के भीष्म पितामह रमेश यदु ने भी समाज को संगठित के विषय पर बात रखते हुए भवन लोकार्पण राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए समाज में अधिकारों के संबंध पर विस्तार से उद्बोधन में अवगत कराया यादव समाज एक ऐसा समाज है सभी वर्गों को सम्मान करता है साथ ही साथ सम्मान के साथ आशीर्वाद प्रदान करता है, यह पहला समाज है जो यादव समाज आशीर्वाद बटोरता है,पूरे बातों को प्रमुखता से रखते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की, उद्बोधन के दौरान धनमती यादव ने मंदिर प्राण प्रतिष्ठा भवन निर्माण उद्घाटन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नारी शक्ति को आगे आकर जगाने का प्रयास की जिस तरह से मंदिर निर्माण करने में भागीदारी रही समाज को संगठित करने में महिला शक्ति की भागीदारी पर पहल होगी।सुदामा यादव जिला अध्यक्ष यादव समाज कांकेर ने भी भारतीय संस्कृति की जयकारा करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं ऐसे आयोजन प्रेरणा स्वरूप ऐतिहासिक बनने की बात कही, एवं ग्राम पंचायत सरपंच ज्योति सोम भवन लोकार्पण होने पर समस्त अतिथियों को ग्राम पंचायत थेनहीं की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक पिंकी शाह ने यादव समाज के आकर्षक आयोजन को देखकर खूब प्रशंसा की और कहा भगवान इष्ट देव को विराजमान कर समाज के हर व्यक्ति को जोड़ने में एक विशेष योगदान है जिसमें हर मानव को सीख मिलेगी, इस दौरान जनपद अध्यक्ष महेश गोटा ने कहा पहले की अपेक्षा यादव समाज के व्यक्ति शिक्षा की ओर प्रगति हो रही है चाहे कोई भी क्षेत्र में हो एक अच्छी पहल है, सामाजिक समरसता के साथ एक अच्छा आयोजन समाज को संगठित कर जोड़ने का एक अच्छा प्रयास की बात कहते हुए शुभकामनायें दी,
इस कार्यक्रम की संचालक चंद्रभान यादव समाजसेवी ने की आभार व्यक्त डीके यादव समाज पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व देश में सेवा करने वाले जवान शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं यादव बंधुओं को जयकारा शुभकामनाएं करते हुए समस्त अतिथि जन् समाज के विशाल आयोजन में सम्मिलित होकर के समाज को संगठित करने में नई पहचान दिलाने में जो सहयोग मिला है एक ऐतिहासिक पल है,समस्त ग्राम वासी क्षेत्रवासी मंदिर निर्माण कार्य भोजन प्रसादी ग्रहण हेतु इच्छा रूपी दान दाता सहयोग के लिए इष्टदेव भगवान श्री राधा कृष्ण जी कृपा क्षेत्रवासी के प्रति सुख समृद्धि हेतु निवेदन करते हुए आभार व्यक्त किया, इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला पुरुष युवा युवती समाज पदाधिकारी क्षेत्र जनप्रतिनिधि सभी शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post