बच्चों के बीच जमीन पर बैठे कलेक्टर, बच्चों को बांटा चाकलेट
बस्तर जिले के मुखिया कलेक्टर आकाश छिकारा कोड़ेनार के बंकेपारा में आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ना केवल प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कीं बल्कि एक अभिभावक की तरह बच्चों के बीच समय बिताया।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने आँगनबाड़ी केंद्र में स्वयं बच्चों के पास जाकर उनका वजन त्यौहार के तहत बच्चों का वजन लिया, उनका कद नापा और पोषण स्तर की माप भी लिया। इस प्रक्रिया के दौरान वे पूरी तरह बच्चों के साथ रमे नजर आए, वे बच्चों के साथ जमीन पर ही बैठ गए और उनसे आत्मीय बातचीत शुरू कर दी। कलेक्टर को अपने इतने करीब पाकर बच्चे भी उत्साहित दिखे, जिसकी खुशी तब दोगुनी हो गई जब कलेक्टर ने उन्हें चाकलेट बांटीं।
कलेक्टर ने केंद्र में उपस्थित गर्भवती माताओं और किशोरी बालिकाओं से भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी और पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी।
Post a Comment