राजनांदगांव - थाना बसंतपुर क्षेत्र के चौखडियापारा में सूनसान मकान में हुए चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।बता दें प्रार्थी वतन सिंग राजपूत निवासी नंदई चौक राजनांदगांव द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 4मार्च 2026 को वह अपने घर मे ताला लगाकर परिवार सहित मोहला गए हुए थे उसी दौरान घर के कमरे में आलमारी में रखे हुए सोने के आभूषण, मोबाईल और अन्य समान को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
इस चरी के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश जारी की गई ।संदेह के आधार पर कई सीसी टीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी शंकर उर्फ बण्ठा पिता बसंत रजक उम्र 26 साल निवासी बासपाई पारा थाना बसंतपुर राजनांदगांव आदतन बदमाश व चोर प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व थाना बसंतपुर में मारपीट एवं नकबजनी के कई प्रकरण पहले से ही दर्ज है जिससे पूछताछ में अन्य तीन आरोपी,निखिल ढीमर उर्फ निक्कु पिता जीतु ढीमर उम्र 20 साल निवासी ढीमर पारा रानीसागर के पास थाना बसंतपुर राजनांदगांव ,आलोक भोजपुरी पिता अनिल भोजपुरी उम्र 21 साल निवासी इंदिरानगर थाना बसंतपुर राजनांदगांव, सुरेश ढीमर उर्फ सुरजू पिता स्व0 बेदराम ढीमर उम्र 54 साल निवासी बासपाई पारा थाना बसंतपुर राजनांदगांव। के साथ चोरी करना स्वीकारा।
आरोपियों के पास से 01 नग सोने का हार, 01 नग सोने का झुमका , 01 नग सोने का मंगलसूत्र कुल कीमती 5,72,604/- रूपये को पुलिस ने बरामद कर लिया है और विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे पेश कर दिया गया है।
Post a Comment