आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के 70वें महासभा (ग्राम गट्टासिल्ली) में नगर पंचायत नगरी की होनहार बेटी प्रेमलता ध्रुव को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया
नगरी प्रेमलता ध्रुव ने वर्ष 2024 में एम.एससी. (होम साइंस) अंतिम वर्ष की परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप कर समाज का तथा नगर पंचायत नगरी का मान बढ़ाया है।
पिता स्व. मन्नू लाल ध्रुव के असामयिक निधन के बाद, माता श्रीमती गीता ध्रुव ने कठिन परिस्थितियों में मेहनत-मजदूरी कर अपनी बेटी को शिक्षित किया। उनके संघर्ष और प्रेमलता की लगन ने यह गौरवशाली सफलता संभव की। आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तहसील नगरी के 11 अप्रैल को 70वें महासभा ग्राम गट्टासिल्ली में उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ समाज द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोरी कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव महासचिव नरेश छेदैहा सहसचिव पुरन नेताम वित्त सचिव मानिक नेताम अंकेक्षक टीकम गंगेश कैलाश मरई, नारद ध्रुव, हीरालाल पडोटी रामस्वरूप सामरथ, चिंता राम मंडावी, जागेश्वर ध्रुव,अमर सिंह मरकाम चिंतामणि मरकाम, केदारनाथ मंडावी, हेमराज कुंजाम,रामप्रीत ध्रुव, सियाराम नेताम, संत मरकाम, रामजी मरकाम,मदन मरकाम,सीताराम नेताम स्कन्द ध्रूव नीलु छेदैहा महेंद्र सोरी सहित समाजिक जन हजारों की संख्या में उपस्थित थे।
Post a Comment