खबर बाज न्यूज़

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत नगरी क्षेत्र से श्रद्धालुओं का रामला दर्शन हेतु जत्था रवाना


नगरी - मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत नगरी क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक पवित्र जत्था भगवान श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया। जनपद पंचायत नगरी एवं नगर पंचायत नगरी के लगभग 30 श्रद्धालुओं को विधिवत हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए विदा किया गया।
श्रद्धालुओं को दी गई शुभकामनाएं
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने श्रद्धालुओं का पुष्पमाला एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित यह तीर्थयात्रा योजना अत्यंत सराहनीय है, जिसके माध्यम से आमजन को भगवान श्रीराम के पावन धाम अयोध्या के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
नेताओं ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस पावन यात्रा का अनुभव लेकर लौटें और अपने गांव एवं आसपास के लोगों को भी इस योजना के बारे में बताकर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित करें।

श्रद्धालुओं को नगरी से निजी बस के माध्यम से रायपुर रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया, जहां से उन्हें विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं के चेहरे पर भक्ति, उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।

 भक्ति और सेवा का सुंदर उदाहरण
यह तीर्थयात्रा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करने का माध्यम है, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी सोच का भी प्रतीक है। नगरी से रवाना हुआ यह जत्था पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का संदेश लेकर आगे बढ़ा है।

 जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा वातावरण
रवानगी के समय पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे कार्यक्रम और भी भक्तिमय एवं भावपूर्ण बन गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के सभा हाल में स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धमतरी जिले के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, जनपद सदस्य सभापति राजू गोसाई रामगोपाल साहू खेमेन्द्र साहू लखन साहू पार्षद अश्वनी निषाद, चेलेश्वरी साहू, जयंती टुकेश्वरी साहू, मंडल महामंत्री सुलोचना साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, कमल डागा एवं जनपद पंचायत के सीईओ रोहित बोरछ । सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post