खबर बाज न्यूज़

218वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट मोहम्मद खालिद खान के नेतृत्व में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन

 
सुकमा/कोंटा - 218वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट मोहम्मद खालिद खान के नेतृत्व में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन मैता पंचायत में पिलवाया गाँव पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में दैनिक उपयोग की आवश्यक जरूरत की सामग्रियों का वितरण किया गया। इस पहल से स्थानीय लोगों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करने में मदद मिली तथा बेहतर संवाद स्थापित करने की पहल है।

कमांडेंट मोहम्मद खालिद खान 
इंस्पेक्टर सर्वेश्वर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव वाहिनी के तैनाती के क्षेत्र आने वाले गाँवो में स्थानीय नागरिकों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समय समय पर हम अपने परिक्षेत्र में आने वाले गाँव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान में बल अधिकारी इंस्पेक्टर सर्वेश्वर सिंह, इंस्पेक्टर जुनोन्मोविया, 218 वाहिनी के जवान के साथ-साथ पिलवाया गाँव के ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post