खबर बाज न्यूज़

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 218 वीं वाहिनी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आयोजित ‘कटिंग एवं टेलरिंग’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन



आज सुकमा जिले के दूरस्थ मेहता पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र उसकवाया केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 218 वीं वाहिनी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आयोजित ‘कटिंग एवं टेलरिंग’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। इस पहल के अंतर्गत उर्सकावाया कैंप के आसपास के गांवों—उर्सकावाया, बेलपोचा और मिरियापारा/टोलेपारा (कन्हाईगुड़ा)—की महिलाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 25 महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिलाई-कढ़ाई की बारीकियों को सीखा। समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण भी किया गया, जिससे वे अब अपने घर से ही स्व-रोजगार शुरू कर सकेंगी।

इस अवसर पर 218वीं वाहिनी के कमांडेंट मोहम्मद खालिद खान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य आदिवासी एवं ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई देगी।

उन्होंने आगे कहा कि CRPF हमेशा से ही सुरक्षा के साथ-साथ समाज के विकास और जनकल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी प्रयास जारी रहेंगे।

इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं को एक नई दिशा मिली है। ग्रामीणों और प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम की खुले दिल से सराहना की और इसे रोजगार के अवसर बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में 218वीं वाहिनी के अधिकारी, जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पांचो गांव के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देखें वीडियो


Post a Comment

Previous Post Next Post