खबर बाज न्यूज़

सांकरा हाईटेक नाके पर 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,सिहावा पुलिस की गांजा तस्करो पर लगातार बड़ी कार्यवाही


धमतरी - जिले में गांजा तस्करो के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है इसी बीच सख्त मॉनिटरिंग और प्रभावी मोटिवेशन का ही दमदार परिणाम रहा कि धमतरी पुलिस ने दो बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम देते हुए कुल 92.770 किलोग्राम गांजा जब्त किया तथा अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को प्रभावी रूप से ध्वस्त कर दिया।

कार्यवाही
मैनपुर की ओर से एक सफेद रंग की महेन्द्रा TUV 300 वाहन में सवार तीन व्यक्ति द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करते धमतरी की ओर आ रहे थे जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सांकरा चेक पोस्ट/नाका में सघन वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन क्रमांक MH 30 AZ 4746 को रोका गया।वाहन की जांच एवं तलाशी लेने पर डिक्की में छिपाकर रखे गए गांजे के 44 पैकेट जिसमें कुल 37 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत लगभग 18 लाख 90 हजार रुपये जप्त कर लिया गया है।

आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से गांजा को भवानीपटना ओडिशा से खरीदकर बिक्री करने के उद्देश्य से नासिक महाराष्ट्र ले जा रहे थे।

आरोपी अजय नंदू जाधव पिता नंदू जाधव उम्र 27 वर्ष साकिन राजनगांव 14 चारी रोड राहता थाना राहता जिला अहमद नगर महाराष्ट्र,मनोहर बालाजी कांबले पिता बालाजी कांबले उम्र 35 वर्ष साकिन नगर देवी मंदिर परिसर शिंदे नासिक थाना नासिक रोड़ जिला नासिक महाराष्ट्र,अंतावन राजू पगारे पिताराजू सयाजी पगारे उम्र 19 वर्ष साकिन गौतम नगर राहता थाना राहता जिला अहमद नगर महाराष्ट्र के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

एक दिवस पूर्व ही सांकरा चेक पोस्ट पर सिहावा पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 54 किलो 970 ग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपये एक डस्टर वाहन एवं मोबाइल फोन सहित कुल 33 लाख 53 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई थी।
इसके 15 दिन पूर्व ही सांकरा चेक पोस्ट/नाके पर सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे गांजा तस्करों पर प्रभावी प्रहार किया गया था। 
पूरी कार्यवाही में कुल 127 किलो 09 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 63 लाख 54 हजार 500 रुपये और  घटना में उपयोग वाहन कीमत 9 लाख रुपये,दो मोबाइल कीमत 15 हजार रुपये एवं 15 सौ रुपये नगद सहित लगभग 72 लाख 71 हजार रुपये संपत्ति जप्त की गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post