खबर बाज न्यूज़

शादी में छेड़छाड़ कांड: 24 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए; 1अब भी फरार,कोंडागांव थाना क्षेत्र के जैतपुरी गांव की घटना, उड़ीद गांव से आई बारात के दौरान डीजे में हुई थी वारदात

रिपोर्टर शिवलाल मरकाम 

कोंडागांव जिले के कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुरी में शादी समारोह के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस मामले में शामिल 1 आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 की रात ग्राम जैतपुरी में आयोजित शादी समारोह में उड़ीद गांव से बारात आई हुई थी। रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच डीजे कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक नाच रही युवतियों के बीच घुस गए और जबरदस्ती हाथ पकड़कर, खींचतान करते हुए अशोभनीय हरकतें करने लगे।
अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों और ग्रामीणों के बीच बहस और हंगामा भी हुआ। स्थिति को बिगड़ता देख वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने कोंडागांव थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post