रिपोर्टर शिवलाल मरकाम
कोंडागांव/माकड़ी - नारी शक्ति वंदन बिल पास नहीं होने से माकड़ी का माहौल गरमा गया। माकड़ी मण्डल एवं बीजापुर मण्डल के तत्वधान में गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने INDI गठबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। जैसे ही पुतले में आग लगी, वैसे ही पूरे चौक में “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेंगे” और “महिलाओं को उनका हक दो” के नारे गूंज उठे।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह बिल सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि देश की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। इसके पास नहीं होने से महिलाओं में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। वक्ताओं ने तीखे शब्दों में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति करना बिल्कुल गलत है।
प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह जोश और उत्साह से भरा नजर आया। हाथों में बैनर, तख्तियां और दिल में आक्रोश लिए कार्यकर्ता रैली निकालते हुए गांधी चौक पहुंचे और वहां INDI गठबंधन का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोषी देवांगन, माकड़ी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री नेताम, जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयम, जिला सदस्य भगवती नेताम, पूर्व जिला सदस्य लक्ष्मी पोयम, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंद्रबती मंडल महामंत्री ललित पोयम महामंत्री दिनेश नेताम पूर्व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ सिंह पोयम, कुंजमा लुभा, सरपंच दुर्गा मरकाम, मण्डल अध्यक्ष अशोक संजू ग्वाल, बीजापुर मण्डल अध्यक्ष रूपेश, आ.ज.जा. मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजू पोयम, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र नाग, किसान मोर्चा महामंत्री विष्णु पांडे, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निर्माण कश्यप, अनुसूचित जाति मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र नाग, किसान मोर्चा जनपद सदस्य पन्नालाल नेताम, जनपद सदस्य मेषलाल पोयम, रंजन सिंह मंडावी, लच्छीनाथ नेताम, शिवलाल मरकाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में सभी ने एक स्वर में कहा— “जब तक नारी शक्ति को उसका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा!”
Post a Comment