मगरलोड - विकासखंड मगरलोड के राजपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स रुद्राणी निषाद जो अपने मेघा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मीटिंग में शामिल होने जा रही थी की तेज रफ्तार में मेघा तरफ से आ रहे हैं मारुति कार क्रमांक सीजी 23 एच 9312 के चालक द्वारा जबरदस्त स्कूटी को टक्कर मारने से नर्स रुद्राणी निषाद मौके पर ही बेहोश होकर घायल हो गई किसी के माध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड लाया गया जहां उसकी प्राथमिक इलाज के बाद सिर एवं पैर में गंभीर चोट होने के कारण धमतरी जिला अस्पताल रिफर कर दी गई।
वही मौके से कार चालक फरार हो गए है मारुति कार मलिक किसी मोहदी के व्यक्ति का कार होने की बताई जा रही है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा मेमो भेजने के बाद पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एन ओ 2650 एवं मारुति कार को अभी तक पुलिस थाना तक नहीं लाई है पुलिस के अनुसार रिपोर्ट होने के बाद जाच में तेजी की जाएगी वही मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शारदा ठाकुर ने स्टाफ नर्स रुद्राणी निषाद की सिर एवं पैर में गंभीर चोट होने के कारण धमतरी जिला अस्पताल रिफर करने की बात कही मारुति कार की जबरदस्त दुर्घटना से स्कूटी चकनाचूर हो गई है।
Post a Comment