खबर बाज न्यूज़

यादव समाज जिला धमतरी की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न,जीवन यादव बने नए अध्यक्ष

खबरबाज न्यूज
रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव, धमतरी

धमतरी। यादव समाज जिला धमतरी की कार्यकारिणी बैठक शनिवार 16 अगस्त 2026 को ग्राम बनरौद में आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में युवा प्रकोष्ठ के वर्तमान जिला अध्यक्ष को सामाजिक अनुशासनहीनता पाए जाने पर पद से मुक्त कर दिया गया। पदाधिकारियों का आरोप था कि वर्तमान अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से स्वयं को जिला मुख्य कार्यकारिणी का मुखिया अर्थात जिला यादव समाज का अध्यक्ष बताते थे। इसे समाज की प्रतिष्ठा के लिए अनुशासनहीनता और जिला अध्यक्ष पद का अपमान माना गया।

बैठक में सर्वसम्मति से युवा प्रकोष्ठ के नए जिला अध्यक्ष का चयन किया गया। सिहावा क्षेत्र के ग्राम गोरेगांव निवासी जीवन यादव को जिला यादव समाज युवा प्रकोष्ठ का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनराखान यादव चिखली, उपाध्यक्ष गणेश यादव गड्डोंगरी, अंकालू यादव गोबरा, गोवर्धन यादव पांडरवाही, चिरंजीव यादव, योगेश यादव, मन्नू यादव, जसवंत यादव, पतिराम यादव, अनिल यादव, महिला प्रकोष्ठ से खेमिन यादव सहित जिला कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post