खबर बाज न्यूज़

7 लाख के अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,स्कूटी में 14 किलो गांजा, टेप में लपेटकर कर रहा था तस्करी

खबरबाज न्यूज
गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना छुरा पुलिस ने 7 लाख रुपये कीमत का अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस तरह पकड़ा गया आरोपी 
दिनांक 10.08.2026 को थाना छुरा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोंगरा तिराहा, बिरनीबाहरा की ओर से स्कूटी में गांजा रखकर परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान मटमैला रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG-23-P-0438 को रोककर गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई। तलाशी में स्कूटी के पैरदान में रखे कपड़े के थैले और डिक्की में टेप से लिपटे कुल 14 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी बाजार कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने गांजा के साथ 40 हजार रुपये की स्कूटी और 4 हजार रुपये का की-पैड मोबाइल भी जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 7 लाख 45 हजार रुपये है।

आरोपी को भेजा जेल
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम घनश्याम साहू, पिता स्व. शारदा साहू, उम्र 56 वर्ष, निवासी खुड़सा, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद बताया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसपी वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि जिले में अवैध गांजा परिवहन और बिक्री पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर तंत्र और पेट्रोलिंग को और मजबूत किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post