गरियाबंद
जतमई धाम में दर्शन के लिए आई एक महिला के गले से सोने की चैन झपटने वाले महाराष्ट्रीयन गैंग का गरियाबंद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने की चैन, घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल जब्त किए हैं।
थाना छुरा में प्रार्थिया नेमिन चंद्राकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी फरफौद, थाना आरंग जिला रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 9 अगस्त को दोपहर में वह परिवार के साथ जतमई दर्शन करने आई थी। मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर 5-6 अज्ञात महिलाओं ने बातचीत के बहाने उनके गले से लगभग 2 तोला वजनी, 1 लाख 11 हजार रुपये की सोने की चैन झपट ली और फरार हो गईं।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देश पर थाना प्रभारी छुरा और सायबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को एक काले रंग की कार क्रमांक MH 49 CS 2471 में भागते देखा गया।
पुलिस ने हुलिया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नागपुर महाराष्ट्र की 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने जतमई में झपटमारी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. रौनक पानतावणे, 30 वर्ष, पंचशील नागपुर
2. सीमा पात्रे, 40 वर्ष, सतरापुर
3. विद्या उफाडे, 30 वर्ष, सिहोरी पिपरी, कन्हान
4. मुस्कान पात्रे, 26 वर्ष, कन्हान
5. मीना खडसे, 35 वर्ष, लक्ष्मी नगर, कन्हान
6. नंदिनी पाथरे, 30 वर्ष, संतरापुर, कन्हान
7. छाया उफाडे, 50 वर्ष, एमजी नगर, कन्हान
सभी आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि यह गैंग भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों में बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाता था।
Post a Comment