खबर बाज न्यूज़

सिहावा पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरी की वारदातों का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

धमतरी/नगरी

सिहावा और नगरी क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी छोटू सोनवानी (27) स्कूलपारा सिहावा का रहने वाला है। उस पर 5 अपराध दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने मुरारी किराना दुकान से 19 हजार, दानीबांधा मजार और बाजार चौक मस्जिद की दान पेटी चोरी करना कबूला। मस्जिद की चिल्हर राशि को उसने सिहावा पहाड़ी में छिपा रखा था। साथ ही पाईकभांठा से मोटरसाइकिल चोरी भी स्वीकार की।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक दान पेटी, 3,305 रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में थाना प्रभारी चक्रधर बाघ की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post