खबर बाज न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा गया 16 टन राशन सड़ा – अब मवेशियों को खिलाया जा रहा पॉलिथीन सहित राशन,,,

कमलेश ठाकुर/दंतेवाड़ा - छत्तीसगढ़ के बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के लिए गुजरात से भेजा गया 16 टन राशन अब विवादों में है।राशन समय पर ज़रूरतमंदों तक नहीं पहुँचा जिसके कारण कच्चा राशन सड़कर खराब हो चुका है जिसे अब मवेशी खा रहे हैं।

दंतेवाड़ा में 26 अगस्त को आई बाढ़ से तबाही के बाद पीड़ितों के लिये गुजरात से भाजपा ने  05 कंटेनर राशन सामग्री भेजी थी।जिसमे कपडे,बर्तन,सूखा राशन,आलू,प्याज एवं अन्य सामाग्रियां थी।अब राशन बटने के साथ राजनीति भी शुरू हो गयी है।पहुँचे हुये राशन में खाद्य सामग्री आलू-प्याज दंतेवाड़ा पहुँचते पहुंचते ही सड़ गया।अब कांग्रेस आरोप लगा रही कि जानबूझकर बाढ़ पीड़ितों को सड़ा-गला खाद्य सामग्री भाजपा गुजरात से भेजकर मजाक बना रही है।वही कांग्रेस के इन आरोपो का खंडन करते हुये बीजेपी इसे ओछी राजनीति बता रही है।

मदद के लिए गुजरात से आया 16 टन का राशन किट बस्तर पहुंचा, लेकिन समय पर वितरण नहीं हो सका। नतीजा यह हुआ कि आलू-प्याज और अन्य सामान गोदामों में ही सड़ गया। अब यही राशन खुले में फेंक दिया गया है और इसे मवेशियों को पॉलिथीन समेत खिलाया जा रहा है।"

करीबन 91 गांवो में बाढ़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई जिसमें 1200 से ज़्यादा परिवार बेघर हो गए।
"बस्तर में बाढ़ ने अब तक 558 घर पूरी तरह तबाह कर दिए हैं, 788 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है और 331 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। 495 लोग अब भी राहत शिविरों में रह रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि 16 टन राशन कब तक विवादों में घिरा रहता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post