धमतरी/नगरी – यादव जी के लव स्टोरी के नाम से पूरे भारत में यादव समाज का जन् आक्रोश देखने को मिल रहा है, जानकारी प्राप्त अनुसार सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय अति आवश्यक वर्चुअल बैठक 22 फरवरी रविवार को संपन्न हुआ
बैठक में मुख्य रूप से 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध के लिए सर्व सम्मति के चर्चा करते हुए इसे यादव समाज के स्वाभिमान के विरुद्ध सोची समझी साजिश बताया गया, वहीं सामाजिक भावनाओं को आहत करने का कुत्सित प्रयास मानते हुए इस फिल्म पर वैन लगाने की मांग हेतु प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया, सर्व सम्मति से 25 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री व फिल्म बोर्ड के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया गया, समाज को संबोधित करते हुए सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने इसे समाज को बदनाम करने का सोची समझी साजिश बताते हुए कहा कि समाज के स्वाभिमान के खिलाफ कोई भी षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं होगा, उन्होंने 25 फरवरी को सभी जिला ब्लॉक् मुख्यालयों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया, वर्चुवल बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्र. छ. ग दिनेश यादव ने समर्थन देते हुए कहा समाज को जो बदनाम करेगी उनके प्रति बर्दाश्त नहीं करेंगे बिल्कुल जो प्रदेश स्तर में जो आदेश मिलेगा उस पर खरा उतरकर आदेश का पालन करने के लिए तैयार हैं, वही अध्यक्ष सर्व समाज नंद यादव ने समाज के बहन बेटियों को बदनाम करने की साज़िश के खिलाफ सभी को आगे आकर विरोध दर्ज कराने में सहभागिता की बात कही।
उपस्थित बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिले पदाधिकारी ने फिल्म को समाज के अस्मिता के खिलाफ मानते हुए वैन लगाने की मांग किया, विदित हो फिल्म निर्माता के द्वारा 27 फरवरी को यादव जी की लव स्टोरी नाम की एक फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें यादव लड़की को मुस्लिम लड़के के प्रेम कथा को प्रदर्शित किया गया है, इसे देश भर मे यादव समाज द्वारा सामाजिक भावनाओं को आहत करने तथा सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना मानकर फिल्म को वैन करने की मांग की जा रही है, यादव समाज की पदाधिकारी बैठक कर निर्णय लिया गया यादव समाज पूरे भारत के साथ छत्तीसगढ़ केधमतरी जिला सिहावा क्षेत्र भी यादव जी के लव स्टोरी मूवी के विरोध में ज्ञापन सौपने हेतु अनुभागीय राजस्व अधिकारी नगरी को ज्ञापन सौपने हेतु निर्णय लिया गया साथ ही क्षेत्र के सभी सामाजिक बंन्दुओ से अपील किया गया है, कि सभी 11 बजे यादव भवन नगरी मे उपस्थित होकर रैली निकालकर अनुभागीय राजस्व अधिकारी नगरी धमतरी को ज्ञापन सौपा जायेगा, इस क्षेत्रीय बैठक में अध्यक्ष नंद यादव सर्व समाज सिहावा क्षेत्र उपाध्यक्ष संतोष यादव सचिव डोमेन्द्र यादव, युवा अध्यक्ष दिनेश यादव संगठन मंत्री जीवन यादव संरक्षक गोबर्धन यादव जयराम यादव सदाराम यादव, शत्रुघन यादव, अंकालु यादव,गजानंद अहीर,सहित यादव समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे,
Post a Comment