धमतरी - रुद्री थानांतर्गत ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा था जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल रुद्री थाना पुलिस एवं सायबर की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर West Indies cricket team एवं Zimbabwe national cricket team के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन ऐप के जरिए रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगवाते हुए सट्टा जुआ खिला रहा था जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपी भविष्य गंगवानी, पिता दीपक गंगवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी होटल नानक शाह, सिहावा रोड जालमपुर वार्ड का रहने वाला है जिसके पास से 01 नग iPhone 17 Pro मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये),01 नग Samsung Fold 7 मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये),01 नग काले रंग की XUV700 वाहन क्रमांक CG04 QM 4440 (कीमत लगभग 15,00,000/-रूपये)
कुल जुमला जप्ती: 17,00,000/-रूपये जप्त कर लिया गया है।आरोपी के विरुद्ध थाना रुद्री में छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
देखे वीडियो
Post a Comment