गरियाबंद बिग ब्रेकिंग
विलुप्त प्रजाति के वन्यजीव पैंगोलिन की तस्करी करते तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।देवभोग पुलिस ने तीन तस्करों को धर दबोचा है बता दें तस्कर कार से डिक्की में डालकर करीब 9 किलो का जिंदा सालखपरी (Pangolin) की तस्करी कर रहे थे।
देवभोग पुलिस द्वारा खुटगांव चेकपोस्ट पर सफेद मारुति K10 को रोक गया जिसके बाद ही बड़ा खुलासा हुआ।तस्कर सालखपरी को बोरी में बंद करके डिक्की में डाल कर ल रहे थे इसी दौरान चेकिंग पर सालखपरी देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। ओडिशा के दो तस्कर और देवभोग का एक स्थानीय सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वही बाइक से भी लगभग 6.13 किलो सालखपरी की छाल भी बरामद हुई है।जानकारी के अनुसार पैंगोलिन की कीमत 9 लाख बताई जा रही है जिसके साथ कुल 11 लाख 70 हजार का माल पुलिस ने जप्त कर लिया है।देवभोग पुलिस ने तीनों आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई किया है।
Post a Comment