खबर बाज न्यूज़

शिकारियों के द्वारा लगाए फंदे में फंसा तेंदुआ

गरियाबंद - गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक तेंदुआ शिकारियों के द्वारा लगाए जाल में फंस गया है और जिसकी दहाड़ पूरे इलाके में गूंज रहा है।बता दें पूरा मामला उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र तौरेंगा के कोकड़ी जंगल का है जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के स्थानीय अधिकारी एवं अफसर को दी जिसके बाद सभी तत्काल मौके पर पहुंचे। साथ ही जाल में फंसे तेंदुआ को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र तौरेंगा अंतर्गत कोकड़ी जंगल में शिकारियो द्वारा जंगली सुअर एवं वन्यप्राणियो के शिकार के लिए जाल (फंदा) लगाया गया था जिसमें एक तेंदुआ फंस गया।जानकारी के अनुसार तेंदुआ के पंजे और गले में तार फंसने के कारण तेंदुआ घायल हो गया था जिस कारण वह  दहाड़ रहा था।

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में तेंदुआ के फंदे में फसने की जानकारी मिलते ही उपनिदेशक वरूण जैन,वन विभाग का पूरा अमला एवं डाॅक्टर की टीम भी मौके में घटना स्थल पर पहुंचे।घटना की पुष्टि करते हुए वरुण जैन ने बताया कि नर तेंदुआ 4 वर्ष का है जिसे जाल से सुरक्षित निकाला जा चुका है। आगे की कार्यवाही के बाद जानकारी दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post