दंतेवाड़ा में माओवादियों के लिए बड़ा संदेश, 37 ईनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण।
छत्तीसगढ़ पुलिस के 'पुनर्वास से पुनर्जीवन' अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता मिली।
कुल 37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग त्याग कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इनमें 8 लाख की ईनामी कुम्मा उर्फ अनिता मंडावी सहित 65 लाख के 27 ईनामी सदस्य शामिल हैं।
पुलिस महानिरीक्षक ने माओवादियों से समाज, परिवार और राष्ट्र के प्रति सम्मान से जुड़ने की अपील की। सरकार द्वारा आत्मसमर्पितों को पुनर्वास पैकेज और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे नया जीवन मिलेगा।
देखें वीडियो
Post a Comment