खबर बाज न्यूज़

निरीक्षण

मांकड़ी लैंपस अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौतम साहू विधानसभा की युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आकाश महाजन के साथ मकड़ी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया जहां पर किसानों के द्वारा बार-बार चक्कर लगाया जा रहा है खरीदी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है 15 तारीख से खरीदी चालू होने के बाद भी किसानों का टोकन नहीं काटा जा रहा है एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के समस्त कर्मचारी गण अपने जायज चार सूत्री मांगों को लेकर विगत दिनों से हड़ताल पर हैं जिससे बाधित हुई है एवं यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष आकाश महाजन ने कहा जब-जब भाजपा सरकार आई है तब तक किसानों को खून के आंसू रुलाई है आगे पूरा युवक कांग्रेस किसानों के साथ चक्का जाम करने बाध्य होगी अगर किसानों का धान नहीं लिया जाता है तो इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौतम साहू द्वारा अवगत कराया कि विगत चार दिनों से खरीदी चालू हो गई है।
लेकिन शासन प्रशासन धान खरीदी केंद्र में कोई भी समुचित व्यवस्था न कर किसानों को परेशान करने का काम कर रही है सभी कृषक अपने धान की कटाई पूर्ण कर ली गई है एवं धान खरीदी केंद्र का चक्कर काट रहे हैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि कल से धान खरीदी नहीं होने पर उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम किसानों के द्वारा किया जाएगा तभी शासन प्रशासन समुचित व्यवस्था कर धान खरीदी प्रारंभ करावेगी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चार सूत्रीय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों की जायज मांग जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post