खबर बाज न्यूज़

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक उद्यान में वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का आयोजन

प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवाँ द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक उद्यान में वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के विचारों पर संगोष्ठी आयोजित करते हुए कांग्रेस स्थापना दिवस को पूरे उत्साह एवं जोर-शोर से मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है। देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक और अहम भूमिका रही है। महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश को आज़ादी दिलाई, जिसके कारण आज भारतवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हुए शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने नेतृत्व में भारत को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाई है।
इसके पश्चात केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार द्वारा महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना मनरेगा के नाम विलोपित/कमजोर करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनीता शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू वर्मा, रामानंद वर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजा खान, कैलाश जैसवाल, प्रमोद शर्मा, रणजीत गायकवाड़, अरुण शुक्ला, अंजीत सायतोड़े, लेखू वर्मा, राजू सायतोड़े, नासिर खान, इसराइल खान, नीतू साहू, लक्ष्मी साहू, पंकज नायक, शेखर यादव, तुकाराम साहू, संतोष साहू, रामकुमार वर्मा, साहिल खान, अनिल बघेल, प्रधान देवांगन, जगतू देवांगन, पार्षदगण मनोज सायतोड़े, यशवंत वर्मा, जागेश्वर कुर्रे, तोरण साहू, गज्जू पुरी गोस्वामी, रवि लहरी, अखिलेश मिश्रा सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post