नगरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें भक्ति कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया था जहां आरोपियों को नगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार बता दें नगरी क्षेत्रांतर्गत जैन मंदिर, नगरी आयोजित भक्ति कार्यक्रम के दौरान प्रार्थी मनोज कुमार जैन, निवासी वार्ड क्रमांक 10, लाइनपारा नगरी, अपने परिवार सहित रात्रि को घर में ताला लगाकर कार्यक्रम में गए थे।रात्रि लगभग 11 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि गोडरेज अलमारी खुली हुई थी और अलमारी से लगभग 2 लाख 15 हजार रूपये जिसमें चांदी का करधन 1 नग,चांदी के पायल 8 नग,चांदी का सिक्का 1 नग,जिसका कुल मूल्य लगभग 2 लाख 65 हजार रूपये बताया गया है। नगरी पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी तामेन्द्र यादव के पास से चोरी के जेवर और पैसे जप्त कर लिया गया है वही बता दे दूसरा आरोपी पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे से चोरी की रकम से खरीदी गई काला रंग की HF Deluxe मोटरसायिकल जिसका मूल्य लगभग 80 हजार रुपए
जप्त की गई है और तीसरे आरोपी लक्की गुप्ता से 25 हजार रूपये चोरी की रकम जप्त कराई गई।बता दें कुल 1लाख 75 हजार रूपये के सामन में जिसमें जेवर, नगदी एवं मोटरसायकिल सभी शामिल है।
जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरारी पर था, जिसको नगरी पुलिस लगातार पातासजी कर रही थी।इसी दौरान बस स्टैंड में होने की सूचना पर तत्काल टीम द्वारा बस स्टैंड से आरोपी को दबोचा गया।प्रकरण का मुख्य आरोपी हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान, पिता अंजोर सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 नगरी, घटना के बाद से फरार था।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि जीतू खरे, तामेन्द्र यादव और लक्की गुप्ता ने मोटरसायकिल में चोरी की घटना को अंजाम देने गए हुए थे।चोरी के बाद हिस्सेदारी में 30 हजार रूपये मिले थे, जिसे उसने अन्य काम पर खर्च कर दिया।चोरी की वारदात में मोटरसायकिल भी आरोपी की निशानदेही पर जप्त की गई जिसके बादआरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Post a Comment